फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 पुलिया बनी परेशानी का सबब 

Mon, 23 May 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
puliya - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सबयां के अहिरौली टोले के समीप  सिसवा - खड्डा मुख्य मार्ग पर चैनपुर रजवाहा नहर माइनर में बने पुल की दोनों रेलिंग क्षतिग्रस्त हो चुकी है। रात में पुल से गुजरना जानलेवा साबित हो रहा है। आए दिन साईकिल तथा मोटर साईकिल सवार गिरकर घायल हो रहे हैं।  विभाग समस्या से पूरी तरह वाकिफ है। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। 
विज्ञापन


  सिसवा से खड्डा जाने वाले मुख्य मार्ग में चैनपुर रजवाहा  नहर माइनर पर लगभग चार दशक पूर्व पुल का निर्माण हुआ था। धीरे-धीरे  रेलिंग क्षतिग्रस्त हो चुकी है इससे आज इसका अस्तित्व ही समाप्त हो चुका  है। रात के अंधेरे में पुल की चौड़ाई का राहगीरों को एहसास ही नहीं हो पाता  है। इससे वह आए दिन गिरकर घायल होते रहते हैं। क्षेत्र के ग्राम  प्रधान तथा ग्राम वासियों का कहना है कि अनेकों बार विभाग को मरम्मत कराए जाने के लिए फरियाद की गई। ग्रामवासियों  का कहना था कि यदि विभाग ने समस्या को गंभीरता से नही लिया तो आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें