श्रीनगर ताल पर पुल के लिए तीसरे दिन भी इलाहबास में धरना जारी रहा। जिलापंचायत सदस्य सुरेश सहानी ने धरने के तीसरे दिन कहा कि फरेंदा नौतनवा के मध्य श्रीनगर ताल का उपेक्षा जिले के अधिकारी सहित प्रतिनिधियों ने किया है।
अगर यह दोनों लोग चाहे होते तो इस क्षेत्र के लोग उपेक्षा के शिकार नहीं हुए होते। इस क्षेत्र का मात्र एक ही रास्ता है जो श्रीनगर के पुल से होकर गुजरता है। प्यारे मोहन ने कहा की हम लोग अपने श्री नगर ताल ,बाध पुल ,व सुंदरीकरण की समस्या का जब हल नहीं किया जाता है। तब
तक अनिश्चित कालीन धरना जारी रहेगा।
गयासुददीन बेचारा ने कहा प्रशासन से हम लेाग अपने हक व विकास मांग शांतिपूर्ण तरीके से अपने हक को मांग रहे है। तीन दिन से चल रहे अनिश्चितकालीन धरना चल रहा है लेकिन जनप्रतिनिधियों के दबाव मे जिले के आल अधिकारी मौन है ओमप्रकाश मौर्य , रविंद्र जैन, रामकेवल, छोटेलाल, दिग्विजयसिह, बलिकरन, राममिलन, महंत रीमदास, रामवृक्ष, रामसजन, रामसरन आदि समेत आसपास के गांवों के लोग भारी संख्या में मौजूद थे।