फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: इटहिया में आग से खाक हुई शृंगार की दुकान, पांच साल की कमाई राख

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। इटहिया शिव मंदिर परिसर में मंगलवार रात आग लगने से शृंगार की दुकान में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। पांच साल से दुकान चलाकर परिवार की आजीविका चलाने वाले दुकानदार विनोद कुशवाहा की जमा-पूंजी खाक हो गई। लोगों ने शटर का ताला तोड़कर आग बुझाने की कोशिश की। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

देवरिया जिले के पिपरिया गांव निवासी विनोद कुशवाहा इटहिया शिव मंदिर परिसर में विश्वनाथ कुशवाहा के मकान में किराये पर दुकान लेकर पिछले पांच वर्षों से शृंगार का सामान बेचते हैं। मंगलवार शाम वह दुकान बंद कर पास के एक व्यक्ति की तबीयत बिगड़ने पर उसे लेकर निचलौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चले गए थे। इसी बीच शाम करीब सात बजे आसपास के दुकानदारों ने उनकी दुकान से धुआं निकलते देखा।
शोर मचने पर लोग जुटे और शटर का ताला तोड़कर आग बुझाने में लग गए। सूचना मिलने पर विनोद भी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दुकान में रखा सामान जल चुका था। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकल टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक स्थानीय लोग आग पर काबू पा चुके थे। आग आसपास की दुकानों तक नहीं पहुंची, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।
विज्ञापन


साढ़े तीन लाख रुपये के नुकसान का आकलन
बुधवार को हल्का लेखपाल अजय कसौधन ने मौके पर पहुंचकर दुकान में हुए नुकसान का आकलन किया। लेखपाल के मुताबिक, दुकानदार ने करीब साढ़े तीन लाख रुपये के शृंगार के सामान के जलने की जानकारी दी है। क्षति की रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। तहसीलदार अमित कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर हल्का लेखपाल को मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन करा लिया गया है। उच्चाधिकारियों के निर्देश के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें