अधिकतम 36 तो न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंंज। बीते दिनों बारिश से एक सप्ताह तक गर्मी से राहत मिली थी, लेकिन दो दिनों से फिर तापमान बढ़ने लगा है। बाहर लोगों को धूप सता रही है तो घर में लगे पखे से भी गर्म हवा निकल रही है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं इस गर्मी के बीच सुबह 7 बजे के बाद लोगों को तेज धूप और तपिश महसूस हो रही है।
दिन में 10 बजे तक ग्रामीण सड़क और बाजारों से आवागमन कम होने लग रहा है। रविवार को अधिकतम 36 तो न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा। तेज धूप से लोगों के बीच धूप का असर बरकरार रहा। किसानों ने कहा कि अभी बारिश हुई थी, जिससे खेतों में जुताई का कार्य तेजी से चल रहा है।
तेज धूप होेने से खेत में खर-पतवार सूख जाएंगे। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एके द्विवेदी ने कहा कि बदलते मौसम में सेहत का ख्याल रखें। तेज धूप में न निकलें। अगर निकलना जरूरी है तो फूल आस्तिन के कपड़े पहने, खूब पानी पीएं। किसी प्रकार की परेशानी होने पर तुरंत चिकित्सक को दिखाए।