फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गर्मी से लोग बेहाल, बीमारियों ने बढ़ाई मुसीबत

Mon, 23 Sep 2024 06:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बारिश न होने से गर्मी से लोग बेहाल हैं। वहीं अस्पतालों में बुखार, उदर और त्वचा रोग के मरीज पहुंच रहे हैं। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 900 से अधिक मरीज पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच के बाद दवाएं लिखीं तथा एहतियात बरतने की सलाह दी।
विज्ञापन

सितंबर का महीना बीतने को है, लेकिन इस बार मानसून की भरपूर बारिश न होने के कारण मौसम सामान्य नहीं हो सका है। बढ़ते तापमान और उमस के कारण गर्मी जनित रोगों का प्रकोप चरम पर है। वायरल फीवर तो लोगों को सता ही रहा है इसके अलावा उल्टी-दस्त, पेट दर्द, गैस, अपच, भूख न लगने के साथ-साथ शरीर पर दाने और चकत्ते पड़ने की शिकायत लेकर मरीज पहुंचे रहे हैं।
सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में इन बीमारियों से ग्रसित लगभग 200 से अधिक रोगी पहुंचे। बुखार से पीड़ित मरीजों के गले और शरीर के दर्द की समस्या को देखते हुए चिकित्सकों ने खून की जांच कराई। उसके बाद दवा दी। उदर रोग पीड़ितों को खानपान में सावधानी बरतने की सलाह दी गई। फास्ट फूड का सेवन न करने और शुद्ध जल पीने की सलाह दी। त्वचा रोगियों को हल्के वस्त्र पहनने और सफाई रखने के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस डाॅ. एपी भार्गव ने बताया कि मौसम के कारण बीमार लोगों की संख्या बढ़ी है। जांच के बाद दवा और सावधानी बरतने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें