फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मौसम की मार से लोग बीमार, ओपीडी में बढ़ी भीड़

Wed, 14 May 2025 06:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। तेजी से तापमान बढ़ रहा है। इससे लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। इन दिनों उल्टी-दस्त, पेट दर्द, अपच और गैस, आखों के साथ-साथ त्वचा रोगियों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन

बुधवार को 813 मरीजों का उपचार जिला अस्पताल में हुआ। मरीजों को दवा के साथ चिकित्सकों ने सतर्कता बरतने की सलाह दी। जिला अस्पताल की ओपीडी में उल्टी-दस्त, पेट दर्द, गैस और अपच के मरीजों को देख रहे डाॅ. अनिल कुमार ने बताया कि तापमान बढ़ने और उमस अधिक होने के कारण उल्टी-दस्त, गैस, पेटदर्द, खट्टी डकार आने की दिक्कत लोगों में अधिक हो रही है।
इसका कारण खानपान के प्रति लापरवाही और शुद्ध पेयजल का उपयोग न करने के कारण अधिक पाई जा रही है। हल्का और सुपाच्य ताजा भोजन करने की सलाह व अधिक से अधिक पानी पीने, सलाद का उपयोग अधिक करने की सलाह दी जा रही।
विज्ञापन

नेत्र रोग विशेषज्ञ डाॅ. मनीष कुमार ने बताया कि आई फ्लू के मामले बढ़ते तापमान के कारण हर रोज आठ से 10 की संख्या में पहुंच रहे हैं। आंख संवेदनशील अंग है। ऐसे में तेज हवा और धूप के कारण आई फ्लू व जलन आदि की समस्या देखी जा रही है। पीड़ित मरीजों को ताजे पानी से तीन से चार बार आंख धुलने और जांच के बाद आई ड्राप उपयोग की सलाह दी जा रही है।
त्वचा रोग विशेषज्ञ और सीएमएस डाॅ. एके द्विवेदी ने कहा कि गर्मी बढ़ने से त्वचा पर जलन और खुजली की दिक्कत लेकर मरीज आ रहे हैं। अस्पताल में इलाज की बेहतर व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें