ठूठीबारी। भारतीय संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के कर्मियों ने गडौरा से इटहियांं मंदिर जाने वाले मुख्य मार्ग के बीच में गहरा गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इससे आजिज ग्रामीणों ने सोमवार की दोपहर विरोध प्रदर्शन करके लापरवाह जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग के साथ खोदे गए गड्ढे को भरकर सड़क को दुरुस्त करने की मांग की।
ग्रामीण सुभाष चंद्र मद्धेशिया, सुरेश मद्धेशिया, राहुल, चंदन गुप्ता, गोरख गुप्ता, राजेंद्र पासवान, मोनू गुप्ता, कमलेश, हेमलाल तथा शैलेंद्र गुप्ता, हेमंत त्रिपाठी, आसिफ अली, अखिलेश गुप्ता, फूलकुमारी, सिंधु, मुस्कान, जगदीश वर्मा, अनिल गुप्ता, सुनील कुमार, नरेश पासवान, राजू चौहान आदि लोगों ने बताया कि रोजाना गडौरा से पंचमुखी शिवमंदिर इटहिया हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहता है।
बीएसएनएल कर्मियों ने एक माह से गडौरा मोड़ पर गड्ढा खोदकर छोड़ दिया है, जिसमें गिरकर राहगीर अक्सर घायल हो जा रहे हैं। इसी से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को विभाग के खिलाफ नारेबाजी करके प्रदर्शन किया है। बीएसएनएल संचार केंद्र के एसडीओ एसके मिश्रा ने बताया की एनएच सड़क निर्माण की जद में एयर फाइबर को बचाने के लिए गड्ढा खोदा गया है। जल्द ही गड्ढे को भरकर क्षतिग्रस्त सड़क दुरुस्त कर दी जाएगी। संवाद