फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों की सुविधाओं का विशेष ध्यान दें : डीएम

Mon, 20 Jan 2025 09:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। जिलाधिकारी अनुनय झा ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी का औचक निरीक्षण किया। जहां पर उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर के साथ अस्पताल की सुविधाओं की जानकारी ली। डीएम ने उपस्थिति पंजिका, प्रसव कक्ष, वार्ड, दवा स्टोर रूम सहित अस्पताल के साफ-सफाई का भी जायजा लिया। डीएम ने मरीजों से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। डीएम ने कहा कि मरीजों को हर सुविधाएं दी जाए। उनको किसी भी प्रकार की समस्या न हो इसका ध्यान दिया जाए। इस दौरान अधीक्षक एमपी सोनकर, डॉ. यासीर, डॉ. मुकेश गुप्ता, फार्मासिस्ट प्रमोद पांडेय, गजेंद्र उपाध्याय, दिनेश चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसी क्रम में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना फरेंदा का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, जीडी कार्यालय, महिला एवं साइबर हेल्प डेस्क, आवासीय बैरक, सीसीटीएनएस, सीसीटीवी कैमरे, आइजीआरएस कार्यालय, बंदीगृह, भोजनालय आदि का अवलोकन किया। थाने पर प्रचलित अपराध रजिस्टर, निरोधात्मक कार्रवाई रजिस्टर, हिस्ट्रीशीट रजिस्टर, सक्रिय अपराधी रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर व अन्य अभिलेखों की जांच की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें