फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जिला स्टेडियम में 36 अंशकालिक कोच की तैनाती का रास्ता साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। नया साल खेल के क्षेत्र में उपलब्धियों से भरा रहने वाला है। खेल निदेशालय की अनुमति के बाद जिला स्टेडियम में कुल 36 अंशकालिक कोच की तैनाती का रास्ता साफ हुआ है।
विज्ञापन

अब तक सिर्फ 5 के भरोसे ही लगभग सभी खेलों में खिलाड़ियों को तराशने का दारोमदार था, लेकिन अब लगभग सभी खेलों के लिए कोच उपलब्ध होंगे।
तैनाती प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुछ खेल में तीन से पांच कोच भी उपलब्ध रहेंगे। खेल के क्षेत्र में जनपद की उपलब्धियों व संसाधन की बात करें तो कुछ विशेष नहीं जिसका जिक्र किया जा सके लेकिन विगत तीन वर्षों में खेल को बढ़ावा देने का प्रयास तेज हुआ है।
खेलो इंडिया, फिट इंडिया जैसे राष्ट्रीय कार्यक्रम हों अथवा सांसद या इस वर्ष से शुरू विधायक खेल स्पर्धाओं के जरिये ग्रामीण खिलाड़ियों को मंच दिया गया है। इस दौरान प्रत्येक में जिले के खिलाड़ी सहभागी बन रहे। दो वर्ष पहले जनपद को स्पोर्ट्स ग्राउंड की सौगात मिली जहां सभी खेलों का आयोजन संभव हुआ।
विज्ञापन

इस सहूलियत के बाद भी जिले में कोच की कमी आड़े आ रही थी क्योंकि सिर्फ 5 कोच ही स्टेडियम में सेवा देने के लिए तैनात थे। लेकिन अब यह समस्या दूर हो गई है और स्टेडियम को सीधे 36 अंशकालिक कोच मिलेंगे। आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें