फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मौसम बदलने से बढ़ गए वायरल बुखार व पेट दर्द के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
ओपीडी में 70 से 80 मरीज पहुंच करा रहे जांच
विज्ञापन

बारिश के बाद तेज धूप कर रहा लोगों को बीमार
महराजगंज। लगातार बदल रहे मौसम का असर अब लोगों की सेहत पर दिखाई देने लगा है। बारिश के बाद निकल रही तेज धूप और उमस भरे वातावरण के कारण जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। खासकर वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम, खांसी, पेट दर्द और डायरिया से पीड़ित मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं।


जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. पवन कुमार ने बताया कि मौसम में अचानक बदलाव होने से लोगों की पाचन संबंधी समस्याएं बढ़ गई हैं। अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन करीब 70 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं, जिनमें लगभग 30 मरीज पेट दर्द और डायरिया से संबंधित होते हैं। इसके अलावा वायरल बुखार, खांसी और सर्दी-जुकाम के मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




डॉ. पवन कुमार ने बताया कि बारिश के बाद तेज धूप और गर्मी के कारण खानपान में लापरवाही लोगों को बीमार बना रही है। बाहर खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थ और दूषित पानी संक्रमण का मुख्य कारण बन रहे हैं। उन्होंने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह देते हुए कहा कि साफ और शुद्ध पानी का ही सेवन करें। संभव हो तो आरओ का पानी पिएं या पानी को उबालकर उपयोग करें। उन्होंने लोगों से बाहर का भोजन, तला-भुना और अधिक मसालेदार खाने से परहेज करने की अपील की। साथ ही कहा कि छोटे बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि बदलते मौसम में उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता जल्दी प्रभावित होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें