फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार, उल्टी और पेट दर्द के मरीज बढ़े

Thu, 04 Oct 2018 12:42 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
बुखार, उल्टी और पेट दर्द के मरीज बढ़े - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। मौसम में उतार चढ़ाव से जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। बुधवार को अस्पताल में मरीजों की भीड़ नजर आई। इनमें अधिकांश उल्टी, दस्त के साथ ही बुखार से पीड़ित मरीज भी शामिल थे। फिजिशियन के कमरे के बाहर मरीजों की सबसे ज्यादा भीड़ नजर आई। इसके अलावा बाल रोग विशेषज्ञ के कमरे के बाहर भी मरीजों की भीड़ दिखी। डॉक्टरों के मुताबिक खानापान में अनियमितता से लोग लोग उल्टी, दस्त से आदि से परेशान हैं।
विज्ञापन

     
बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में कतार में खडे़ मरीज डॉक्टर को दिखाने के लिए अपनी बारी आने का इंतजार करते दिखे। उधर, भीड़ बढ़ने के कारण डॉक्टरों को इलाज करने में परेशानी हुई। दूरदराज से आने वाले लोगों में सबसे ज्यादा बुखार, उल्टी एवं पेट दर्द से पीड़ित मरीज रहे। जिला अस्पताल में जच्चा बच्चा वार्ड के पास गैलरी में तीमारदारों की भीड़ लगी रही। संतराम, महेश, वीरेंद्र, रामप्रकाश ने बताया कि भीड़ बढ़ने के कारण डॉक्टर से इलाज कराने में थोड़ी परेशानी हुई। रमपुरवां गांव के रामनरेश अपने बेटे का इलाज कराने आए थे। पेट दर्द की शिकायत होने पर वह अस्पताल लेकर पहुंचे। वहीं सरोज, सरताज, सेराज, चंद्रेश समेत तमाम लोग बुखार से पीड़ित रहे। यह सभी लोग इलाज के लिए अस्पताल आए थे।जिला अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर आरबी राम ने बताया कि अस्पताल की ओपीडी में 24 सितंबर को बुखार एवं पेट दर्द से पीड़ित करीब 60 मरीज, 25 सितंबर को 70 मरीज, 26 सितंबर को 75 मरीज, 27 सितंबर को 80 मरीज, 28 सितंबर को 87 मरीज, 29 सितंबर को 93 मरीज, एक अक्तूबर को 110 मरीज इलाज कराने आए। डॉक्टरों की ओर से मरीजों का बेहतर इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें