फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साक्षात्कार में 104 प्रतिभागी हुए शामिल

Thu, 04 Oct 2018 12:37 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
साक्षात्कार में 104 प्रतिभागी हुए शामिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। बीआरसी सह समन्वयक चयन प्रक्रिया के तहत बुधवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में साक्षात्कार हुआ। साक्षात्कार की प्रकि्रया में 108 प्रतिभागी शिक्षकों को शामिल होना था लेकिन चार 104 प्रतिभागी ही इसमें शामिल हुए। चार प्रतिभागी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


 जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जगदीश शुक्ल ने बताया कि जिले के सभी 12 ब्लाक संसाधन केन्द्रों पर हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान व समाजिक अध्ययन के विषय विशेषज्ञ शिक्षक के रूप में पांच-पांच सह समन्वयकों की तैनाती की जानी है। इसके लिए एक अक्तूबर को राजकीय बालिका इंटर काॅलेज में लिखित परीक्षा हुई थी। बुधवार को लिखित परीक्षा में सफल 108 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था। इनमें से 104 प्रतिभागी ही साक्षात्कार की प्रकि्रया में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में हुआ। इसमें 104 प्रतिभागी शामिल हुए और चार अनुपसि्थत रहे। उन्होंने बताया कि लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के बाद अब मेरिट सूची तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। परीक्षा के बाद बुधवार को डायट में साक्षात्कार हुआ। डायट प्राचार्य मसऊद अख्तर अंसारी, जिला समन्वयक बालिका राजवंत सिंह व डायट के एक प्रवक्ता ने शिक्षकों का साक्षात्कार लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें