फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: राजनीतिक दल का झंडा लगा अवैध खनन कर रहे थे माफिया

Sat, 01 Jun 2024 04:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल में अवैध मिट्टी खनन का कार्य जोरों पर चल रहा है। रात-दिन मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली सड़कों पर फर्राटा भर रही है। परतावल कप्तानगंज मार्ग पर पुराना सिनेमा हॉल के पीछे स्थित एक पोखरे में जेसीबी से मिट्टी खुदाई का कार्य चल रहा था। लगभग 20 ट्रैक्टर-ट्राॅली के माध्यम से नगर के परतावल चौक और बाजार में मिट्टी की बिक्री की जा रही थी। कार्रवाई से बचने के लिए खनन माफियाओं ने सभी ट्रैक्टर ट्राॅली पर एक राजनीतिक दल का बड़ा-बड़ा झंडा लगाया था। कस्बे के कुछ लोगों ने इसका विरोध किया तो जेसीबी मालिक ने सत्ता पक्ष के एक बड़े नेता का करीबी बताते हुए मारपीट करने पर आमादा हो गया। लोगों ने इसकी शिकायत खनन अधिकारी से की साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया। शिकायत के बाद स्थानीय पुलिस ने आनन-फानन मिट्टी खनन बंद करा दिया। खनन अधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इधर चुनाव में ड्यूटी लगी है। चुनाव के पश्चात खनन माफियाओं पर कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें