फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आरोग्य मेला में बुखार व दर्द के पहुंचे मरीज

विज्ञापन
पीएचसी हरपुर महंत  पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का निरीक्षण करते डिप्टी सीएमओ डॉ.केपी सिंह
विज्ञापन
अस्पताल पर एलोपैथ व होमियोपैथ चिकित्सकों ने मरीजों का किया इलाज
विज्ञापन

सिसवा बाजार। स्थानीय पीएचसी पर रविवार को आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। चिकित्सकों ने मरीजों को जांच कर दवाएं दीं। साथ ही बदलते मौसम के अनुसार परहेज करने की भी सलाह दी। अस्पताल पर एलोपैथ व होमियोपैथ चिकित्सकों ने मरीजों का इलाज किया।
सिसवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आरोग्य मेला में 11:48 बजे डॉ. राधेश्याम मरीजों का इलाज करते मिले। उन्होंने लोहेपार निवासी सुनीता को सीने में दर्द की दवा दी और कुछ जरूरी जांच के लिए सुझाव दिया। वहीं बंजारीपट्टी निवासिनी समीना को बुखार की दवा दी गई। डढ़ौली के खुश को सिर दर्द और एक बच्ची आराधना को पेट दर्द की शिकायत थी। डॉ. राधेश्याम ने बताया कि 22 मरीजों की इलाज कर चुके हैं।
विज्ञापन


12:05 बजे होमियोपैथिक चिकित्सक डॉ. प्रकाश शर्मा ने कन्हैया चौहान के घुटने के दर्द की दवा देते हुए बताया कि 15 मरीजों को दवाएं दी गई हैं। इस दौरान फार्मासिस्ट बैजनाथ गुप्ता व अरविंद मरीजों को दवा दे रहे थे। अस्पताल में महिला चिकित्सक न होने के कारण महिलाओं को इलाज कराने में परेशानी हो रही है। लगभग दस वर्षों से कोई स्थाई महिला चिकित्सक नियुक्त नहीं हुई। कभी महिला चिकित्सक आती भी हैं तो ज्यादा दिन नहीं रहती। प्रभारी चिकित्साधिकारी ईश्वरचंद विद्यासागर अवकाश पर थे। इस संबंध में डिप्टी सीएमओ केपी सिंह ने बताया कि जिले भर में 1440 मरीजों का उपचार किया गया।
विज्ञापन

नौतनवा में उमड़े मरीजों को इलाज के साथ मिलीं दवाएं
नौतनवा। नगर स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला लगाया गया। इसमें आसपास के मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। चिकित्साधिकारी डॉ. मंजुला शुक्ला ने बुखार, खांसी, जुकाम, गर्भवती, गैस, दर्द समेत अन्य सामान्य बीमारियों से पीड़ित राजेश्वरी, सतीशुन निशा, प्रदीप, आत्मा, गणेश आदि मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें संबंधित दवाइयां दी। इस दौरान फार्मासिस्ट सुरेंद्र कुमार दुबे, एलटी सेराज, वार्ड बॉय दिलीप पांडेय, एएनएम आरती सिंह, शंकर आदि स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें