महराजगंज। जिले के समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। आरोग्य मेले में मरीजों की खून की जांच के लिए जरूरी सुविधाएं न होने से लोग मायूस नजर आए।
वहीं ब्लड शुगर की जांच के लिए आए मरीज लौटा दिए गए, जबकि सामान्य रोग से पीड़ित मरीजों को दवा वितरित किया गया।
10:55 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कृत पिपरा में डॉ. मनोज कुमार मिश्रा मरीजों का इलाज करते मिले। मरीज विवेक ने बताया कि हमें शुगर की परेशानी है। इसके जांच के लिए आरोग्य मेले में गया, लेकिन वहां पर शुगर की जांच के इंतजाम हैं। केवल मलेरिया की जांच किट से की जा रही थी, लेकिन सुविधा न होने पर उन्हें लौटना पड़ा।
मरीज अनिल ने बताया कि हमें एक सप्ताह से बहुत तेज बुखार की समस्या है। इसके इलाज के लिए आरोग्य मेले में पहुंचा। जहां पर खून की जांच की सुविधा नहीं होने पर कुछ दवाएं लेकर घर जा रहा हूं।
11:40 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बागा पार में डॉ. आश्रय सिंह मरीजों का इलाज करते मिले। मरीज बबिता व मालती ने बताया कि एक सप्ताह से तेज बुखार है। आरोग्य मेले में इलाज के लिए गई जो दवा दी गई, उसे लेकर घर जा रही हूं। खून जांच की सुविधा नहीं थी।
12:35 बजे नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इंदिरानगर में डाॅ. नमिता गुप्ता मरीजों का इलाज करते मिलीं। मरीज सितेंद्र गुप्ता ने बताया कि मुझे एक सप्ताह से तेज बुखार और खांसी आ रहा है। इलाज के लिए आरोग्य मेले में गया। वहां पर चिकित्सकों ने जरूरी दवाएं दी। ल