नौतनवा। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी है। इससे मरीजों को बेहतर सुविधा नहीं मिल पा रही है। अल्ट्रासाउंड कराने में मरीजों को बाहर के सेंटर का सहारा है। अस्पताल अल्ट्रासाउंड मशीन है, लेकिन डॉक्टर नहीं हैं। इससे मशीन संचालित नहीं होती है। जिम्मेदारों की ओर से इसके लिए कारगर प्रयास नहीं किया जा रहा है। यहां बेहतर सुविधा देने के दावें कोरे साबित हो रहे हैं।
डॉ. कुंवर घनश्याम सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अधीक्षक डाॅ.अमित राव गौतम मरीज को देखते मिले। मरीजों को दवा वितरण किया जा रहा था। ज्यादा मरीज बुखार,पेट दर्द,जोड़ों के दर्द से पीड़ित रहे। अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध है, लेकिन डाॅक्टर ने होने से बेकार है। टीवी अभियान के अन्तर्गत निशुल्क एक्स रे एवं बीएनबी डायग्नोस्टिक की जांच हो रही थी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर के अंदर राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय मौजूद हैं जिसमें एक फर्मासिस्ट एक वार्ड ब्वाय को लेकर दो कर्मचारी हैं। आयुष के डाॅ. राजू शर्मा भी मौजूद मिले। यह सप्ताह में सोमवार, मंगलवार, बुधवार बैठते हैं। यहां महिला डाॅक्टर नहीं है।
प्रसव का काम महिला स्टाफ नर्स के भरोसे चल रहा है। यहां ओपीडी सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित है। यहां दो लोग कुत्ते के काटने की सुई लगवाने पहुंचे थे। डेटंल डाॅ. पूनम सिंह मौजूद मिलीं। नौतनवा के गौतमबुद्ध नगर के बबलू श्रीवास्तव ने बताया कि सिर में दर्द हो रहा है। दवा मिली है। हरदीडाली के साहेब अली ने बताया कि बलगम जांच कराने आया हूं। अधीक्षक डाॅ. अमित राव गौतम ने बताया कि यहां दवा उपलब्ध है। कोई दिक्कत नहीं है।अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध है लेकिन डाॅक्टर नहीं है।