फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आरोग्य मेले में मरीजों को नहीं मिली जरूरी दवाएं, मायूस लौटे मरीज

Sun, 25 May 2025 07:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। आरोग्य मेले में खुजली, दाद, उल्टी-दस्त और बुखार से पीड़ित मरीज इलाज के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

जहां पर चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं दी, लेकिन कई मरीजों ने शिकायत की कि उन्हें जरूरी दवाएं नहीं मिल सकीं, जिससे उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौक पर सुबह 11:12 बजे डॉ. रामस्वरूप मरीजों का इलाज करते मिले।
लीलावती ने बताया कि उन्हें गर्मी के कारण खुजली हो गई है। आरोग्य मेले में डॉक्टर ने एंटीबायोटिक दवाएं तो दी, लेकिन लगाने के लिए क्रीम नहीं दी गई। वहीं, वीरेंद्र ने कहा कि उनके शरीर पर लाल चकत्ते हो गए हैं। डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल जाकर चर्मरोग विशेषज्ञ को दिखाने की सलाह दी।
विज्ञापन

दोपहर 12:25 बजे नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इंदिरानगर में डॉ. नमिता गुप्ता मरीजों का इलाज कर रही थीं। गीता गुप्ता ने बताया कि उनके छह वर्षीय पोते को बुखार और खांसी है। डॉक्टर ने बुखार की दवा तो दी, लेकिन खांसी की सीरप उपलब्ध नहीं थी। शांति गौतम ने बताया कि उन्हें थायराइड की परेशानी है, लेकिन मेले में थायराइड की दवा उपलब्ध नहीं थी, जिसके चलते उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा।
दोपहर 1:30 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौसागर में डॉ. संजय मिश्रा मरीजों को देख रहे थे। दयाराम गुप्त ने बताया कि उन्हें उल्टी-दस्त और तेज बुखार है। आरोग्य मेले में केवल ओआरएस पाउडर और बुखार की गोली दी गई। गीता ने कहा कि उन्हें दाद की शिकायत है और डॉक्टर ने सिर्फ एंटीबायोटिक दी, लेकिन क्रीम उपलब्ध नहीं थी।
डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी सिंह ने कहा कि आरोग्य मेले में तैनात सभी चिकित्सकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इलाज में कोई लापरवाही न बरतें। अस्पताल में जो भी दवाएं उपलब्ध हैं। उनका वितरण मरीजों की जरूरत के अनुसार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें