महराजगंज। तापमान में बेतहाशा बढ़ोतरी के बाद बारिश से मौसम कुछ नर्म हुआ है, लेकिन बारिश के बाद बैक्टीरियल संक्रमण के कारण लोगों को पेचिश की समस्या हो रही है। शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में पेचिश से पीड़ित 18 मरीज पहुंचे। जांच के बाद इन्हें खानपान में सावधानी बरतने की सलाह के साथ चिकित्सकों ने दवाओं का परामर्श दिया।
जिला अस्पताल की ओपीडी में शनिवार को 878 रोगियों का जिला अस्पताल की ओपीडी में उपचार हुआ। अधिकतर डायरिया, बुखार, फंगल इन्फेक्शन के रोगी पहुंचे। इनमें 18 रोगी ऐसे थे, जिन्हें पहले डायरिया की दिक्कत तो पिछले दो दिन से पेचिश की समस्या शुरू हो गई। ऐसे रोगियों की जांच रिपोर्ट देखकर डाॅ. पवन कुमार ने बताया कि पेचिश का मुख्य कारण जीवाणु या परजीवी (एंटामोइबा हिस्टोलिटिका) है।
पेचिश में दस्त, बुखार, पेट में ऐंठन, मतली और उल्टी की शिकायत लोगों को हो रही है। उपचार में आमतौर पर एंटीबायोटिक्स से ठीक हो जाता है, लेकिन इसमें लेटलतीफी के आईवी ड्रिप की जरूरत बढ़ जाती है।