फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सीएचसी घुघली में अल्ट्रासाउंड सुविधा न होने से मरीजों को हो रही परेशानी

Wed, 12 Mar 2025 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघली में अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं है। इससे इस क्षेत्र से जुड़े मरीजों को बाहर सेंटरों पर रकम देकर अल्ट्रासाउंड कराना पड़ता है, जबकि निजी अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर 600 रुपये देकर ही अल्ट्रासाउंड कराना पड़ता है, लेकिन जिम्मेदार इस समस्या के समाधान के लिए ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघली क्षेत्र की कुल जनसंख्या 2,58,649 है। इसमें 1,34,498 से अधिक महिलाएं हैं। इसमें से 1,273 महिलाएं गर्भवती हैं जिन्हें समय-समय पर अल्ट्रासाउंड जांच की आवश्यकता होती है। इसके अलावा, पेट दर्द, किडनी, लीवर और अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों को भी अल्ट्रासाउंड की जरूरत पड़ती है, लेकिन सीएचसी में यह सुविधा उपलब्ध न होने के कारण मरीजों को मजबूरन प्राइवेट सेंटरों का सहारा लेना पड़ता है।
क्षेत्र की नीलम, लालू, विजय, आरएन पांडेय, नीतू, आकांक्षा, संतोष, मंजू, शीतल, लीलावती, अनिल, सुनील, सुनीता का कहना है कि अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं होने से परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें