फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बिना पंजीकृत चल रहा था पैथोलॉजी सेंटर, कारण बताओ नोटिस

Mon, 05 Feb 2024 09:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सोमवार को उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश द्विवेदी और आदित्य पांडेय जिला समन्वयक पीसीपीएनडीटी ने मेट्रो लाइफ केयर महादेव चौक परतावल और आयुष पैथोलॉजी बसडीला, पनियरा का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के समय स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने पाया कि दोनों संस्थान बिना पंजीकरण के संचालित किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के भीतर पंजीकरण करने के निर्देश दिए हैं। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.राजेश द्विवेदी ने बताया कि गैर पंजीकृत स्वास्थ्य केंद्रों और पैथोलॉजी केंद्रों के विरुद्ध स्वास्थ्य विभाग की ओर से कार्रवाई की जा रही है। दोनों केंद्रों के संचालकों को निर्देशित किया गया है कि तीन कार्य दिवस के भीतर पंजीकरण कराएं। ऐसा नहीं करने पर केंद्र को सील कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही बिना पंजीकरण किसी भी दशा में केंद्र को संचालित करने के विरुद्ध कठोर चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें