सिंदुरिया। क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया सिवान के बीच सड़क पर रखे धान के बिखरे बंडल पर बाइक फिसलने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अमतहा निवासी छोटेलाल अपने रिश्तेदार शिवशरण निवासी बिशनपुरा के साथ झंझनपुर से लौट रहे थे। हादसे में दोनों के सिर और पैर में चोटें आईं।
विज्ञापन
राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी लेकिन आरोप है कि एक घंटे तक पुलिस नहीं पहुंची। परिजन ने दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ ने जांच के निर्देश दिए हैं। सदर क्षेत्राधिकारी अंकुर गौतम ने बताया कि सिंदुरिया थानाध्यक्ष को घटना की जानकारी लेकर जांच व कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।