फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चोरी के छह दिन बाद अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंदुरिया। थाना क्षेत्र के बसंतपुर खुर्द गांव में दो घरों के ताले तोड़कर हुई चोरी के मामले में पुलिस ने घटना के छह दिन बाद बुधवार को अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पीड़ित जयराम पुत्र दिवंगत चुल्हाई ने बताया कि छह नवंबर की रात वह घर में सो रहे थे। सुबह करीब तीन बजे उनका भतीजा आकाश बाइक लेने पहुंचा तो चोरी की जानकारी हुई। जांच में पता चला कि प्रमोद की पत्नी की सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र, बिछिया और 15 हजार रुपये नकद गायब थे। वहीं, नगेंद्र की पत्नी के मंगलसूत्र, झुमके और टीका भी चोर उठा ले गए। पीड़ितों के मुताबिक, चोरी गए सामान की कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपये है।
सदर क्षेत्राधिकारी अंकुर गौतम ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। चोरों की तलाश जारी है। पूर्व में जिन अभियुक्तों के विरुद्ध चोरी के मुकदमे दर्ज हैं उन पर निगरानी रखते हुए उनका फिर से सत्यापन करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें