फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: इंटरसिटी एक्सप्रेस निरस्त होने से परेशान रहे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। रेलवे प्रशासन ने छपरा नौतनवा इंटरसिटी एक्सप्रेस को 05 एवं 06 मार्च को दो दिनों के लिए निरस्त कर दिया है, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। निरस्त होने की जानकारी मिलने पर यात्री रोडवेज बस, टेंपो आदि साधनों से अधिक किराया देकर अपने गंतव्य को गए।
विज्ञापन


रेलवे प्रशासन द्वारा आधारभूत संरचना में विस्तार के क्रम में वाराणसी मण्डल के गोरखपुर कैंट-भटनी रेल खंड पर बैतालपुर-देवरिया सदर स्टेशन के मध्य ऑटोमेटिक सिगनलिंग के कमीशनिंग एवं नान-इण्टरलॉक कार्य के लिए ब्लॉक दिए जाने के कारण गोरखपुर नौतनवा रेल खंड पर चलने वाली 15105 छपरा नौतनवा इंटरसिटी एक्सप्रेस 05 एवं 06 मार्च को निरस्त कर दिया है। इसी तरह नौतनवा से चलकर छपरा तक जाने वाली 15106 नौतनवा छपरा एक्सप्रेस छह मार्च को निरस्त कर दिया है।

बुधवार को नौतनवा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने आए यात्री इंटर सिटी एक्सप्रेस निरस्त होने की सूचना पर काफी परेशान हुए। रेलवे काउंटर से पूछताछ के बाद स्टेशन चौराहे पर जाकर बस का इंतजार करते दिखे और अधिक किराया देकर रोडवेज बस तथा टेंपो से अपने गंतव्य को गए।
विज्ञापन

नौतनवा से गोरखपुर तक इंटरसिटी एक्सप्रेस का किराया 45 रुपये है। वहीं रोडवेज से 135 रुपये और प्राइवेट बस से 140 रुपये किराया लगता है। ट्रेन निरस्त होने की सूचना पर रेलवे स्टेशन चौराहे से टेंपो चालक भी आनंदनगर तक 70 रुपये व 135 रुपये प्रति सवारी लेकर गोरखपुर जा रहे थे।

नौतनवा छपरा इंटरसिटी एक्सप्रेस सुबह 06 बजे छपरा से चलकर 12:25 बजे नौतनवा रेलवे स्टेशन पर आती है और अपराह्न 3:00 बजे प्रस्थान करती है। रात 9:40 बजे छपरा पहुंचती है। सप्ताह में रविवार को यह ट्रेन निरस्त रहती है। नौतनवा रेलवे स्टेशन भारत नेपाल सीमा से करीब होने के कारण ट्रेन का किराया कम होने से अधिकतर यात्री ट्रेन से ही यात्रा करते हैं। रेलवे स्टेशन पर शाम की ट्रेन के प्रतीक्षा कर रहे यात्री चंद्रावती ने बताया कि भैरहवा आंख का इलाज कराने गईं थी।
देवरिया जाना है, जब स्टेशन पर आए तो पता चला कि इंटरसिटी एक्सप्रेस निरस्त है। राघवेंद्र ने बताया कि भैरहवा आंख का इलाज कराने गए थे ट्रेन निरस्त है सिवान जाना है। बस से किराया अधिक लगेगा इसलिए ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। सतपाल यादव ने बताया कि छपरा जाना है स्टेशन पर आए तो पता चला ट्रेन निरस्त है। स्टेशन अधीक्षक जफरे आलम ने बताया कि रेलवे प्रशासन ने इंटरसिटी एक्सप्रेस को दो दिनों के लिए निरस्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें