फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नकहा जंगल नौतनवा पैसेंजर ट्रेन की देरी से यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
ढाई घंटे देर से पहुंची ट्रेन, समय से नहीं पहुंचे गंतव्य तक
विज्ञापन

नौतनवा। गोरखपुर नौतनवा रूट पर चलने वाली 55071 और 55072 पैसेंजर ट्रेन विगत कई माह से देर से चलने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। यात्रियों को अपने गंतव्य तक समय से नहीं पहुंच पा रहे हैं। शनिवार को ट्रेन लगभग ढाई घंटे देर से नौतनवा पहुंची।

यह ट्रेन नकहा जंगल से 3:10 बजे चलकर शाम 5:40 बजे नौतनवा पहुंचती है और शाम 6:55 बजे नौतनवा से नकहा जंगल के लिए प्रस्थान करती है। बताया गया कि यह पैसेंजर ट्रेन बढ़नी से चलकर नकहा जंगल जाती है और वहां से नौतनवा के लिए आती है। नौतनवा से गोरखपुर तक जाने के लिए यह अंतिम ट्रेन है। रात में नौतनवा से गोरखपुर के लिए कोई ट्रेन नहीं है इसीलिए इस ट्रेन से जाने वाले यात्रियों की काफी भीड़ होती है। बताया गया कि विगत कई माह से यह पैसेंजर ट्रेन 4 से 5 घंटे देर से आने के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को ट्रेन लगभग ढाई घंटे देर से नौतनवा पहुंची। ट्रेन की प्रतीक्षा में बैठे यात्री काफी परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौतनवा, बरवाकला, नईकोट, भगीरथपुर, लक्ष्मीपुर, पुरन्दरपुर, झामट, लोकविद्या पीठनगर, आनंदनगर आदि स्टेशनों से हजारों की संख्या में यात्री गोरखपुर तथा अन्य स्थानों के लिए जाते हैं। ट्रेन देर से चलने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। इंतजार करने के बाद जब ट्रेन के देर से आने की सूचना मिलती है तो लोग परेशान होकर अधिक किराया देकर रोडवेज बस से यात्रा करते हैं। स्टेशन राकेश कुमार ने बताया कि ट्रेन लगभग ढाई घंटे देर से चल रही है इसलिए यात्रियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें