फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बसों की कमी से ग्रामीण रूटों के यात्रियों को हो रही परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कई रूटों पर बसें कम होने के कारण यात्रियों को घंटों करना पड़ता है इंतजार
विज्ञापन

बस के अभाव में यात्रियों को निजी या व्यावसायिक वाहनों से करनी पड़ रही यात्रा
महराजगंज। परिवहन निगम के बस स्टेशन पर कई ग्रामीण रूटों पर यात्रियों को बस के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। कई जगहों पर बस सेवा के अभाव में यात्रियों को निजी या व्यावसायिक वाहनों से यात्रा करनी पड़ रही है।
परिवहन निगम में इस समय 74 बसें संचालित हैं। इनमें से 58 बसें परिवहन निगम की और 16 अनुबंधित हैं। परिवहन निगम में पिछले साल दस छोटी नई बसें भी आईं हैं। इनमें से अधिकांश को ग्रामीण रूटों पर ही लगाया गया है इसके बावजूद ये कई ग्रामीण रूटों पर अभी भी परिवहन निगम की बसों की संख्या कम है। जिला मुख्यालय होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में जाने वाले यात्रियों को बस स्टेशन पर घंटों बसों का इंतजार करना पड़ता है। कई बार तो बस न मिलने के कारण यात्रियों को निजी या व्यावसायिक वाहनों से यात्रा पूरी करनी पड़ती है। इससे उनका समय और पैसा दोनों अधिक लगता है।
विज्ञापन

बस स्टेशन पर आए यात्री केशव चंद ने बताया कि वे सुबह 10.30 बजे सिसवा जाने के लिए आ गए थे लेकिन कोई बस नहीं मिली। एक घंटा इंतजार करने के बाद अब वे किसी व्यावसायिक वाहन से जाएंगे। खुशहालनगर जाने के लिए आए राम प्रकाश ने बताया कि पूछताछ काउंटर पर पूछने पर पता चला कि कोई बस नहीं है। फरेंदा जाने के लिए धनेवा से आए राजन ने बताया कि वे पिछले डेढ़ घंटे से बस का इंतजार कर रहे हैं। पूछताछ काउंटर पर उन्हें बताया गया कि बस 10:30 बजे आ जाएगी लेकिन समय बीतने के बाद भी बस नहीं आई। उन्होंने कहा कि वे अक्सर फरेंदा जाते हैं लेकिन बस हमेशा लेट आती है।
विज्ञापन

परिवहन निगम के डिपो इंचार्ज रमजान अली ने बताया कि परिवहन निगम के जिले में जितने निर्धारित ग्रामीण रूट हैं सभी पर बसें चल रहीं हैं। बसों को निर्धारित समय के मुताबिक संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभी हाल ही में ग्रामीण रूट बेलवाघाट के लिए मुख्यमंत्री बस सेवा शुरू की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें