फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: यात्रियों को स्टेशन पर हुई परेशानी, निजी बसों के ऊपर करनी पड़ी यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
हाई टेंशन तार के नीचे खड़ी थी बस, हादसे का शिकार होने से बचे यात्री, लंबी दूरी का सफर करने वाले यात्रियों को दुश्वारियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। छठ के बाद लौटने वालों की भीड़ की वजह से लंबी दूरी का सफर करने वाले यात्रियों को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। बुधवार को महराजगंज शहर में बस स्टेशन पर यात्री गोरखपुर जाने के लिए परेशान रहे तो ठूठीबारी रूट पर जाने के लिए दुश्वरियां झेलनी पड़ी। घुघली कस्बे में तो निजी बस के ऊपर लोगों को यात्रा करनी पडी। एक स्थान बस खड़ी थी, ऊपर से हाई टेंशन तार गुजरा हुआ था। गनीमत रहा कि कोई हादसा नहीं हुआ।
दिवाली व छठ में बाहर से घर आए लोगों की वापसी का क्रम शुरू हो गया है, इस वजह से यात्रियों की समस्या बढ़ गई है। ट्रेनों में सीटें फूल हैं तो बसों में यात्रा कराना बेहद कष्टप्रद हो गया है। बुधवार को शहर के बस स्टेशन पर दोपहर में यात्री गोरखपुर जाने के लिए परेशान रहे। एक बस आई तो उसमें बैठने के लिए होड़ लग गई। दिल्ली जाने के लिए बरईठवा के सुरेश स्टेशन पर आए थे। उन्होंने बताया कि महराजगंज से गोरखपुर तक बस से जाऊंगा, वहां से ट्रेन से दिल्ली जाउंगा। बस मिलने पर देर हो रही है, हो सकता है कि ट्रेन छूट जाएगी। वह बातचीत कर रहे थे, इतने में एक बस आई तो उसमें बैठने के लिए दौड़ पड़े। किसी तरह से वह बस में सवार होने के बाद राहत की सांस ली।
विज्ञापन

इसी तरह से अन्य यात्रियों को परेशानी हुई। संगीता देवी बच्चों के साथ लखनऊ जा रहीं थी। वह भीड़ होने के कारण बस में नहीं बैठ सकीं तो दूसरे बस का इंतजार करने लगीं। बताया कि छठ के बाद हर कोई गंतव्य तक पहुंचना चाह रहा है। इस वजह से भीड़ बढ़ गई है। इससे परेशानी हो रही है। ठूठीबारी जाने के लिए बस का इंतजार करने राकेश कुमार ने बताया कि एक घंटे से बस का इंतजार कर रहा हूं, लेकिन बस नहीं मिली। कुछ देर इंतजार के बाद बस नहीं आएगी तो टेंपों या टैक्सी से जाना पड़ेगा। इसी तरह से तमाम यात्रियों ने अपनी पीड़ा बयां की।
विज्ञापन


घुघली कस्बे की तस्वीर तो हैरान करने वाली दिखी। सुबह के करीब 10 बज रहे थे। कस्बे में एक निजी बस आकर रूकी। यह कुशीनगर जिले के नौरंगीया से घुघली आती है, यहां से सवारी लेकर गोरखपुर जाती है। बस के ऊपर लोग सवार थे। कस्बे में बस जहां रुकी थी, वहीं ऊपर से हाई टेंशन तार गुजरा हुआ था। बस पर खड़े यात्री तार के बेहद करीब खड़े दिखे। संयोग रहा कि कोई हादसा नहीं हुआ। बस में अंदर जगह नहीं होने के कारण लोग बस की छत पर यात्रा करने को विवश थे। इनमें ज्यादातर यात्री दिल्ली व मुंबई जाने वाले थे।





स्टेशन पर बसों को समय से संचालित किया जा रहा है। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी रूटों पर पर्याप्त बसों को लगाया गया है।



सर्वजीत वर्मा, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, महराजगंज डिपो

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें