फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रोजाना पांच से छह घंटे देर से पहुंच रही पैसेंजर ट्रेन, यात्री परेशान

Tue, 18 Mar 2025 08:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। गोरखपुर-नौतनवा रूट पर नकहा जंगल से दोपहर बाद 2:50 बजे चलकर नौतनवा तक जाने वाली पैसेंजर ट्रेन एक सप्ताह से पांच से छह घंटे देर से पहुंच रही है। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग समय से अपने गंतव्य को नहीं जा पा रहे हैं।
विज्ञापन

नकहा जंगल से नौतनवा तक आने वाली 55071 पैसेंजर ट्रेन 2:50 बजे चलकर 5:15 बजे नौतनवा पहुंचती है। यही ट्रेन शाम 6:55 बजे नौतनवा से 55072 बनकर नकहा जंगल के लिए जाती है। नौतनवा से नकहा जाने के लिए अंतिम ट्रेन होने के कारण अधिकतर यात्री नौतनवा से लक्ष्मीपुर, आनंदनगर, कैंपियरगंज, पीपीगंज, मानीराम आदि स्थानों को जाने वाले यात्री इसी ट्रेन से यात्रा करते हैं।
इस समय यह ट्रेन कभी 10 बजे रात तो कभी 11 बजे तो कभी 12 बजे रात में नौतनवा पहुंच रही है। 5 से 6 घंटे देर से चलने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। यात्री समय से अपने गंतव्य को नहीं जा पा रहे हैं। जिन यात्रियों को नौतनवा से दूर व नेपाल जाना है उनके लिए काफी समस्या हो रही। लगभग एक सप्ताह से ट्रेन देर से आ रही है।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम नौतनवा से गोरखपुर जाने वाली यात्री ट्रेन के इंतजार में बैठे यात्री राघवेंद्र, शिवप्रसाद, वंश बहादुर सिंह, सुनील सिंह, चंद्र प्रकाश आदि यात्रियों ने बताया कि गोरखपुर जाना है रेलवे काउंटर से जानकारी मिली कि रात 10 बजे तक ट्रेन आने की उम्मीद है। स्टेशन अधीक्षक जफरे आलम ने बताया कि ट्रेन देर से आने पर यात्रियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें