फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलजमाव की समस्या दूर करने का प्रस्ताव पास

Sat, 01 Sep 2018 12:44 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
जलजमाव की समस्या दूर करने का प्रस्ताव पास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। नगर पालिका अध्यक्ष की अध्यक्षता में शुक्रवार को बोर्ड की बैठक हुई। इसमें जलजमाव की समस्या दूर करने के लिए राबिश व टुकड़ा  गिराए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। वहीं, स्वच्छ भारत मिशन के तहत डोर टू डोर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए 10 हजार कूडे़दान की खरीद का प्रस्ताव भी पारित किया गया। इसके अलावा भाजपा कार्यालय को जाने वाले मार्ग का नामकरण पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर किए जाने की मांग भी कुछ सदस्यों ने बैठक में उठाई। मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए एंटी लार्वा दवा की खरीद किए जाने पर भी बैठक में चर्चा हुई।
विज्ञापन


 नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल ने कहा कि सड़क व निचले क्षेत्र में जलजमाव की समस्या है। इस समस्या को दूर करने के लिए प्रत्येक वार्ड में राबिश व ईंट का टुकड़े गिरवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत डोर टू डोर कूडे़दान रखवाए जाएंगे। ताकि लोग घरों से निकलने वाले कूड़े को लोग कूड़ेदान में ही फेंक सकें।डस्टबिन गायब करने, तोड़फोड़ करने व कूडे़दान का उपयोग न करने वालों से जुर्माना वसूल किया जाएगा। नगर पालिका सदस्य राघवेंद्र मिश्रा का सुझाव था कि जलजमाव होने से मच्छरों का प्रभाव बढ़ जाता है। इसके लिए एंटीलार्वा दवा पर्याप्त मात्रा में खरीदी जानी चाहिए। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी कार्यालय तक जाने वाले मार्ग का नामकरण पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर किए जाने की मांग भी की। एक अन्य सदस्य शत्रुघन ने कहा कि वार्ड नंबर एक नेहरू नगर में बाउंड्रीवाल बनाया गया है। उन्होंने उसे रामलीला मैदान घोषित किए जाने की मांगकी। बैठक में सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि आवास के लिए सुभाष नगर, चिउरहां, अमरूतियां व वीरबहादुर नगर में जमीन की व्यवस्था की जाएगी। बैठक में शत्रुघन प्रसाद, रामप्रीत, संगीता, हीरमती, गामा मद्धेशिया, राजकुमार, मुरली मनोहर, ईश्वर चंद, रामबेलास यादव, उर्मिला देवी, दुर्गावती पांडेय, संतोष पांडेय, संतोष पटेल, लालजी गुप्ता, चंद्रकला देवी, रीता यादव, विनोद कुमार सहित कई अन्य सदस्य मौजूद  रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें