संगठन सृजन अभियान को लेकर हुआ बैठक, कांग्रेस जिलाध्यक्ष चयन पर कार्यकर्ताओं ने रखी राय
महराजगंज। नगर के एक अतिथि भवन में रविवार को कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद की अध्यक्षता में संगठन सृजन अभियान के तहत सदर विधानसभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एआईसीसी आब्जर्वर एवं प्रभारी डॉ. नरेश कुमार भी मौजूद रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. नरेश कुमार ने कहा कि जिलाध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया चल रही है। इसके तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पहुंचकर कांग्रेस पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से राय ली जा रही है ताकि सभी को स्वीकार्य और संगठन को मजबूती देने वाले व्यक्ति का चयन किया जा सके। जिलाध्यक्ष पद के इच्छुक कार्यकर्ता निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना आवेदन कर सकते हैं।
बैठक में सह प्रभारी रामजी गिरी तथा पीसीसी आब्जर्वर/पर्यवेक्षक आलोक मल्ल भी उपस्थित रहे। इस दौरान नौतनवां के पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी, शरद कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह, झिनकू चौधरी, पूर्णमासी यादव, गोपाल शाही, डॉ. सिद्धार्थ शुक्ला, चंद्रजीत भारती, तेज बहादुर पांडेय, विनोद सिंह, गामा प्रसाद, अफजल अब्बासी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।