फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस बंटवारे के दौरान संघर्षों की दिलाता है याद

Wed, 14 Aug 2024 06:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बुधवार को गौनरिया बाबू से महराजगंज जिला पंचायत तक केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान विभाजन विभीषिका पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

जिला पंचायत कार्यालय में प्रदीप चौधरी स्मृति सभागार में आयोजित गोष्ठी में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस उन भारतवासियों को श्रद्धापूर्वक याद करने का अवसर है, जिनका जीवन देश के बंटवारे की बलि चढ़ गया। यह दिन उन लोगों के कष्ट और संघर्ष की भी याद दिलाता है, जिन्हें विस्थापन का दंश झेलने को मजबूर होना पड़ा। ऐसे सभी लोगों को मेरा शत-शत नमन।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश का विभाजन कैसे हमारे लिए विभीषिका बनी इसे याद करने और भारत की वर्तमान और भावी पीढ़ियों को विभाजन के दौरान लोगों द्वारा सहन की गई यातनाएं और वेदनाओं का स्मरण दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2021 में 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में घोषित किया था।
विज्ञापन

संगोष्ठी को जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने भी संबोधित किया। इस दौरान पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, परदेशी रविदास, प्रभाकर द्विवेदी, शिव शंकर वर्मा, रामहरख गुप्ता, विवेक गुप्ता, प्रधान संघ जिलाध्यक्ष अनिल जोशी, सुशील श्रीवास्तव, दिनेश चंद्र त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें