फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: परतावल-महराजगंज मार्ग होगा फोरलेन, विकास को मिलेगी नई रफ्तार

Wed, 03 Jun 2026 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
- सदर विधायक ने नितिन गडकरी को लिखा था पत्र
विज्ञापन

महराजगंज। जिले के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। परतावल-महराजगंज राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-730 को फोरलेन में विकसित किए जाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। सड़क चौड़ी होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। लोगों को जाम से भी मुक्ति मिल जाएगी। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया के प्रयासों और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष तथा केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी की पहल पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस संबंध में सकारात्मक कार्रवाई करते हुए अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
जानकारी के अनुसार, 16 मई को नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की थी। उन्होंने परतावल-महराजगंज मार्ग को फोरलेन में परिवर्तित किए जाने की मांग रखी थी। इस दौरान क्षेत्र में बढ़ते यातायात दबाव, जनसंख्या वृद्धि और आर्थिक गतिविधियों को देखते हुए सड़क चौड़ीकरण की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की गई थी।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा भेजे गए पत्र में बताया गया है कि फोर लेन निर्माण के प्रस्ताव पर कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि यह मार्ग जनपद की प्रमुख सड़कों में शामिल है, जहां प्रतिदिन हजारों वाहनों का आवागमन होता है। फोर लेन बनने से यातायात सुगम होगा, सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी तथा व्यापार, उद्योग और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार सड़क अवसंरचना को मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इस परियोजना से जनपद के साथ-साथ नेपाल सीमा से जुड़े क्षेत्रों की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें