फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तेंदुए की आहट से दहशत, हरैया रघुवीर नहर के पास फिर मिले पदचिह्न

Sun, 02 Mar 2025 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के लक्ष्मीपुर रेंज में तेंदुए की मौजूदगी ने ग्रामीणों की नींद उड़ गई है। शुक्रवार की रात हरैया रघुवीर गांव के पास नहर किनारे फिर से तेंदुए के पदचिह्न दिखाई दिए, जिससे गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

इससे पहले धुसवा कला और मल्हनी फुलवरिया में भी तेंदुए के पैरों के निशान देखे गए थे। लगातार मिल रहे इन संकेतों से ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है। लोग शाम होते ही घर से बाहर निकलने से डर रहे हैं।


तेंदुए की दहशत से ग्रामीणों की दिनचर्या प्रभावित हो गई है। शाम होते ही लोग अपने घरों में दुबक जा रहे हैं। खेतों या बाहर निकलने से बच रहे हैं। डर की वजह से किसान अपने फसलों की रखवाली भी नहीं कर पा रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से तेंदुए को जल्द पकड़ने की मांग की।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी लक्ष्मीपुर वेदप्रकाश शर्मा ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और अकेले बाहर न निकलने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर तेंदुआ दिखे तो इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दें। ग्रामीणों को सतर्क रहने और अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह दी गई है।

वन विभाग की खोजबीन जारी



वन विभाग की टीम लगातार तेंदुए की तलाश में जुटी हुई है। अधिकारी पैरों के निशान और अन्य सबूतों के आधार पर तेंदुए की गतिविधियों को ट्रैक करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, अब तक तेंदुए के ठिकाने का कोई सुराग नहीं मिल पाया है, जिससे ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई है। वन विभाग का कहना है कि जल्द ही पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की योजना बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें