फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तेंदुए के शावकों से दहशत, बच्चों का स्कूल जाना भी हुआ मुश्किल

Thu, 29 May 2025 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
- विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष ने डीएम को ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

घुघली। क्षेत्र के ग्राम सभा मेदनीपुर के नरायनटोला में कुछ दिनों से तेंदुए के दो शावकों की चहलकदमी से ग्रामीण दहशत में हैं। इससे गांव के लोगों की न सिर्फ दिनचर्या प्रभावित हो रही है, बल्कि बच्चों का स्कूल जाना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों की शिकायत पर वन कर्मी आए, लेकिन ग्रामीणों को समझा कर चले गए। इस संबंध में विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बुधवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की।
जय प्रकाश यादव, राम ध्यान मल्ल, अमर नाथ विश्वकर्मा आदि ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुए के शावक अक्सर गांव से सटे बगीचे में दिखाई देते हैं, जिसके कारण ग्रामीणों के लिए खेतों और बच्चों का स्कूल जाना जोखिम भरा हो गया है। लोग इस बात से भी सहमे हैं कि शावकों के साथ मादा तेंदुआ भी हो सकती है। ग्रामीणों ने कहा कि बगीचे के बीच एक पक्की सड़क है, जिससे होकर प्रतिदिन लगभग 200 से 300 लोगों का आना-जाना होता है। शावक कई बार इस सड़क पर भी बैठे नजर आते हैं। इससे पहले एक तेंदुआ गांव के किनारे निजी फार्म में घुसकर मवेशियों को अपना शिकार भी बना चुका है। ग्रामीण रामध्यान मल्ल ने बताया कि 20 दिन पहले उनके घर के सामने शावक नजर आए थे। शोर मचाने पर बगीचे में ही भागे। ग्रामीणों के अनुसार वन विभागीय कर्मियों का कहना है कि जब तक उच्चाधिकारियों से स्पष्ट आदेश प्राप्त नहीं होते, तब तक तेंदुए को पकड़ने की कार्रवाई नहीं की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने इस गंभीर स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तेंदुए के शावकों को शीघ्र पकड़वाने की मांग की है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है कि इस विषय में शीघ्र निर्णय लेकर ग्रामीणों को भयमुक्त जीवन जीने का अवसर दिया जाए।
फाॅरेस्टर कासिम अली ने बताया कि इस बात की जानकारी है। सूचना मिलने पर कार्रवाई के लिए टीम गई, लेकिन शावक दिखाई नहीं दिए। लोगों को जागरूक किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें