फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो करोड़ से बनेगा पंचायत संसाधन केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
दो करोड़ से बनेगा पंचायत संसाधन केेंद्र
विज्ञापन

महराजगंज। जिले के पंचायती राज विभाग के कर्मियों को प्रशिक्षित किए जाने के लिए दो करोड़ नौ लाख की लागत से जिले स्तर पर पंचायत संसाधन केंद्र की स्थापना की जाएगी। अच्छी बात यह है कि इसके निर्माण के लिए विभाग के पास धन भी उपलब्ध है। केंद्र बनाने के लिए जरूरी 2500 वर्ग मीटर भूमि की तलाश जारी है। भूमि मिलते ही उस पर निर्माण कार्य प्रारंभ कराने की कवायद होगी।
पंचायत राज विभाग में लगभग 1500 से अधिक कर्मी कार्यरत है। वर्ष भर में समय-समय पर इन्हें कार्यों व दायित्वों को लेकर प्रशिक्षित किया जाता है तो विभाग को किराए पर किसी हाल अथवा स्थल को लेकर काम चलाना पड़ता है। विभाग के पास अपना स्वयं का पंचायत संसाधन केंद्र हो, इसके लिए जिम्मेदारों ने मुख्यालय में भूमि को चिन्हित करते हुए प्रस्ताव बनाकर भेजा था जिस पर धन भी जारी हो गया। बाद में कुछ समस्या के चलते वहां निर्माण नहीं कराया जा सका तथा जिम्मेदारों से उसकी जगह दूसरी भूमि की उपलब्धता कराने का निर्देश दिया गया। अब जबकि विभाग के पास धन भी उपलब्ध है तो उसका सारा जोर भूमि की उपलब्धता पर है। जिम्मेदारों ने पंचायत संसाधन केेंद्र बनाने के लिए जिला प्रशासन से संपर्क स्थापित किया गया है। जिला प्रशासन ने धनेवा में भूमि को देखने का निर्देश जिम्मेदारों को दिया है। माना जा रहा है कि वहां पर भूमि प्राप्त हो जाएगी।
विज्ञापन

अपर जिला पंचायत राज अधिकारी नित्यानंद ने बताया कि धनेवा में भूमि देखी गई है, प्रयास होगा कि सुगमता पूर्वक उसे प्राप्त करते हुए वहां पर निर्माण कराया जाए।
विज्ञापन

पंचायत संसाधन केंद्र में यह होगा निर्माण
पंचायत संसाधन केंद्र में दो से तीन हाल, आवासीय व्यवस्था, शौचालय, स्नान घर व अन्य संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाएगी। इसे इस प्रकार बनाया जाएगा, जिससे कि एक समय में कई बैच के कर्मियों को प्रशिक्षित किया जा सके। प्रशिक्षित होने वाले कर्मियों में सफाईकर्मी, खंड प्रेरक, सचिव, एडीओ पंचायत आदि लोग रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें