फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: किसानों की समस्याओं को लेकर लगाई पंचायत

Tue, 24 Dec 2024 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने सोमवार को फरेंदा तहसील परिसर में पंचायत लगाई। कार्यकर्ताओं ने विभिन्न समस्याओं के निस्तारण की मांग की। प्रदेश संगठन मंत्री जगराम चौधरी ने कहा कि बेसहारा पशु को जल्द से जल्द रोका जाए, जिससे किसानों की फसल नष्ट हो रही है।
विज्ञापन

जंगल के किनारे जल्द तारबाड़ लगाया जाए। अगर तारबाड़ नहीं लगा तो किसान 30 के बाद आंदोलन करते हुए फरेंदा-महराजगंज मार्ग पर धरने पर बैठेंगे। जंगल में बड़े-बड़े तालाब पोखरे हैं। उनको खोदवा व बोरिंग कर पशु के लिए पानी की व्यवस्था कराई जाए।
एसडीएम व तहसीलदार के वहां जो भी किसानों का मुकदमा चल रहा है उसका निस्तारण जल्द कराया जाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष राम आशीष, तहसील अध्यक्ष हरि प्रकाश पांडेय, रामजीत यादव, वकील खान माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें