फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में दुष्कर्म की सजा: पंचायत ने पीड़िता से कहा- आरोपी को पांच चप्पल मारो और 50 हजार रुपये लेकर मामला खत्म करो

Mon, 28 Jun 2021 07:52 PM IST
सुशील कुमार कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज

सार

कोठीभार थाना प्रभारी धनवीर सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि हर हाल में समुचित कार्रवाई होगी। संबंधित थाने से जानकारी लेकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज के कोठीभार थाना क्षेत्र के एक गांव में गत 23 जून को सब्जी तोड़ने खेत गई एक नाबालिग से आरोपी ने मुंह बंद कर दुष्कर्म किया था। उसके बाद आरोपी ने पीड़िता के परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। 

विज्ञापन


नाबालिग के परिजनों ने कहा कि आरोपी गांव के कुछ बड़े लोगों को अपने पक्ष में करते हुए पंचायत कराकर मामले को दबाने का प्रयास करने लगा। वहीं, आरोपी को बचाने के लिए पंचायत भी हुई। पीड़िता के पिता को 24 जून को पंचायत में उपस्थित होने का फरमान जारी किया गया। पंचायत ने यह भी कहा कि अगर पंचायत में उपस्थित दर्ज नहीं हुई तो गांव से बाहर निकाल दिए जाओगे। 

पंचायत ने दुष्कर्म के आरोपी को पांच चप्पल मारने और 50 हजार रुपये जुर्माना लगाकर बरी कर दिया। इस बीच 25 जून को पीड़िता की मां ने बेटी को लेकर कोठीभार थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। आरोप है कि पुलिस ने थाने से पीड़िता और उसकी मां को भगा दिया। वहीं मामला उजागर होने पर पुलिस ने 26 जून को दुष्कर्म के बजाय छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर खानापूर्ति की। 
विज्ञापन


कोठीभार थाना प्रभारी धनवीर सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि हर हाल में समुचित कार्रवाई होगी। संबंधित थाने से जानकारी लेकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें