फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पंचायत सहायकों ने समस्याओं को लेकर बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रत्येक माह का मानदेय कर निश्चित समय पर भुगतान करने की मांग की
विज्ञापन

परसामलिक। सोमवार को दर्जनों पंचायत सहायकों ने खंड विकास अधिकारी अमित कुमार मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। नौतनवा ब्लॉक में तैनात पंचायत सहायक संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष विकास यादव के नेतृत्व में पंचायत सहायकों ने समस्याओं का समाधान कराने एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।
पंचायत सहायक गिरिजेश पासवान, अनिरुद्ध यादव, रतनदीप, मोहन चौधरी, साजमा खातून, अराधना गुप्ता, अंगीरा यादव, सत्य प्रकाश, राकेश कुमार पासवान आदि ने बताया कि पंचायत भवन पर शासन की विभिन्न योजनाओं एवं अन्य कार्यों का निर्वहन पंचायत सहायक करते हैं। ज्ञापन में पंचायत सहायकों की मांग है कि उन्हें हर माह का मानदेय कर निश्चित समय पर भुगतान किया जाए। ब्लॉक स्तर पर पंचायत सहायकों की मासिक बैठक आयोजित की जाए, जिसमें उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान किया जाए। समय-समय पर मानदेय बढ़ाने के लिए शासन को सूचना भेजी जाए। पंचायत सहायकों को मोबाइल या टैबलेट के साथ रिचार्ज भत्ता प्रतिमाह दिया जाए। इसके अलावा पंचायत सहायकों से अतिरिक्त कार्यों सर्वे, जनगणना, जियो टैगिंग, घर घर सत्यापन तथा चुनाव आदि कार्यों का अलग से मानदेय दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मातृत्व अवकाश तथा आकस्मिक अवकाश व मेडिकल की सुविधा सुनिश्चित की जाए। पंचायत सहायकों को पंचायत भवन पर होने वाला कार्य दिया जाए। ग्राम पंचायत में तैनात आशा, सफाई कर्मचारी, रोजगार सेवक, आंगनबाड़ी, एएनएम आदि की ड्यूटी पंचायत सहायकों की मदद के लिए लगाई जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें