फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बघेला नाला की बाढ़ से धान की फसल जलमग्न, किसान चिंतित

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने प्रशासन से की पानी निकालने का उपाय करने की मांग
विज्ञापन

परसामलिक। नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश के चलते बघेला नाला की बाढ़ से निकटवर्ती गांवों में धान की फसल जलमग्न हो गई है। इसको लेकर किसान चिंतित हैं।
जानकारी के अनुसार, नौतनवा ब्लॉक के सीमावर्ती गांव रेहरा के पास नेपाल से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाला बघेला नाला का जलस्तर बढ़ गया है। इसके पानी से आसपास के खेत जलमग्न हो गए हैं। इन दिनों धान की बालियां निकल रही हैं। आशंका है कि फसल डूबने से बालियों में दाना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

बघेला नाला के समीप बसे रेहरा, महुलानी, बेलभार, मनिकौरा, शंकरपुर, सेखुआनी, शिवपुरी, विषखोप, परसाभरटोलिया, लक्ष्मीपुर, जिगिना, पिपरवास, श्रीरामपुर, गंगापुर, गंगवलिया, करौता, चुड़िहारी, बरनहवा, पिपरवास, मनिकापुर, चकदह, बेलभार, शाहपुर इत्यादि गांवों के सिवान में चारों तरफ जलप्लावन का नजारा दिखाई दे रहा है। किसानों की नींद अपनी मेहनत और लागत बरबाद होते देखकर उड़ गई है।
क्षेत्रीय किसान जय किशुन यादव, अनिल कुमार पासवान, महबूब अली, गतिराम साहनी, रामबचन यादव, रामबेलास यादव, जयप्रकाश सिंह, इरफान खान, शमशाद खान, बिजय, जयप्रकाश यादव इत्यादि लोगों का कहना है कि क्षेत्रीय जनता की मांग के बावजूद मानसून आने से पहले सफाई नहीं होने से नाला संकरा हो गया। इसके चलते पानी निकलने में काफी समय लग रहा है।
विज्ञापन

प्रशासन यदि समय रहते सुचारु रूप से पानी निकलवाने की व्यवस्था करवा दें तो किसानों को कुछ राहत मिल सकती है। इस संबंध में सिंचाई बाढ़ विभाग के जेई विवेक शुक्ला ने बताया कि बघेला नाला सिंचाई विभाग के अंतर्गत नहीं है। ऐसे में इसकी सफाई अथवा जलनिकासी की व्यवस्था की जिम्मेदारी उनके विभाग की नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें