जिला अस्पताल परिसर में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित
महराजगंज। जिला अस्पताल परिसर में कोविड हेल्थ सेंटर में शनिवार दोपहर बाद ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन सांसद पंकज चौधरी ने किया।
सांसद ने कहा कि महामारी के दौरान ऑक्सीजन के लिए जद्दोजहद करनी पड़ी थी। गोरखपुर से ऑक्सीजन की उपलब्धता कराई गई। नगर पालिका परिषद महराजगंज की अहम भूमिका से ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट की स्थापना की गई है।
सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कि जिला चिकित्सालय में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना से क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। कोविड के तीसरे लहर से भी निपटने में आसानी होगी। डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार ने कहा कि सहयोगात्मक रवैये के कारण ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना की गई। अब ऑक्सीजन के लिए भटकना नहीं पडे़गा। पनियरा के विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, फरेंदा के विधायक बजरंग बहादुर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी ने भी विचार व्यक्त किए। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान सीडीओ गौरव सोगरवाल , मुख्य चिकित्साधीकारी डॉ. अशोक श्रीवास्तव, सीएमएस डॉ. एके राय, अपर एसडीएम अविनाश कुमार, एसडीएम साईं तेजा सीलम, अधिशासी अधिकारी आलोक सिंह, दिनेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।