फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शिक्षक की हत्या पर आक्रोश, कापी मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार

Mon, 18 Mar 2024 09:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज/फरेंदा। मुजफ्फरनगर में शिक्षक की हत्या के खिलाफ सोमवार को सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर काॅलेज, जीएसवीएस इंटर काॅलेज महराजगंज, महराजगंज इंटर काॅलेज में दोपहर बाद यूपी बोर्ड की कापी का मूल्यांकन कर रहे शिक्षकों ने बहिष्कार कर दिया। शिक्षकों ने नारेबाजी करते हुए आरोपी पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में यूपी बोर्ड की कापी लेकर आए शिक्षक की पुलिसकर्मी ने गोली मार कर हत्या किए जाने की घटना के खिलाफ शिक्षक लामबंद हो गए हैं। मूल्यांकन कर रहे शिक्षकों ने विद्यालय परिसर में ही विरोध-प्रदर्शन किया। वहीं शिक्षक की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट मौन रहकर श्रद्धांजलि अर्पित की। अध्यक्ष प्रभात पांडेय ने कहा कि मुजफ्फरनगर में शिक्षक की पुलिस कर्मी ने अपने कार्बाइन से गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की जितनी निंदा की जाए वह कम है।
मंत्री अरुण पांडेय ने कहा कि शिक्षकों ने मूल्यांकन बहिष्कार करने के साथ ही सरकार से दोषी को फांसी दिलाने की मांग की। मृत शिक्षक के परिजनों को एक करोड़ रुपये की सहायता भी दिया जाए। इस दौरान शाकिर हुसैन, विजय प्रताप सिंह, जितेंद्र पांडेय, सतीश पाठक, प्रकाश पांडेय, सूरज शुक्ला, सत्य प्रकाश, अवधेश सिंह, जनार्दन यादव, डा. अरुण कुमार पांडेय, प्रमोद सिंह मौजूद रहे। जीएसवीएस प्रधानाचार्य विजय बहादुर सिंह, दमयंती यादव, सुरेन्द्र प्रसाद, संजय कुमार मिश्र, आफताब आलम, मृगेंद्र प्रताप सिंह, दीपचंद त्रिपाठी, व्यासमुनि सिंह, विजय प्रताप सिंह मौजूद रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ राय ने बताया कि 4871 महराजगंज में, जयपुरिया में 13700, 18699 कापियां का जीएसवीएस इंटर कालेज में मूल्यांकन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें