फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सपा सांसद डिंपल पर अशोभनीय टिप्पणी पर आक्रोश

Wed, 30 Jul 2025 05:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। समाजवादी पार्टी से मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव पर ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने अशोभनीय टिप्पणी की। इसके विरोध में बुधवार को समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष सत्यभामा सिंह के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने और जल्द गिरफ्तारी की मांग की। सत्यभामा सिंह ने कहा कि डिंपल यादव जो महिला सशक्तीकरण और सम्मान की प्रतीक हैं उनके खिलाफ मौलाना साजिद रशीदी ने एक टीवी डिबेट शो में उनके मस्जिद दौरे के दौरान पहनावे को लेकर अभद्र टिप्पणी की।
यह बयान न केवल एक सम्मानित सांसद का अपमान है, बल्कि समस्त महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला है। उन्होंने इसे भारतीय संविधान, महिला सम्मान और विधि व्यवस्था का खुला उल्लंघन करार दिया। इस दौरान इंदु गौतम, सावित्री देवी, मोनी देवी, इसरावती देवी, पूनम यादव, लालती देवी, रुना देवी, अमीरून निशा, सुमन यादव मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें