फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: डीजल-पेट्रोल के लिए हाहाकार...पंप सूखे, कहीं लंबी कतार

विज्ञापन
नौतनवा कस्बे में स्थित पेट्रोल पंप पर तेल भराने को उमड़ी भीड़ एवं कस्बे के मुख्य मार्ग पर लगा ज
विज्ञापन
जिले के कई पेट्रोल पंप सूखे, डीजल-पेट्रोल के लिए भटक रहे लोग
विज्ञापन

नौतनवा में दो दिन बाद पहुंचा डीजल-पेट्रोल, पुलिस की निगरानी में किया गया वितरित
महराजगंज। जनपद में करीब डेढ़ महीने से डीजल और पेट्रोल की बिगड़ी आपूर्ति व्यवस्था ने लोगों की कमर तोड़ दी है। पंपों पर लगी लंबी कतारें और ''''नो स्टॉक'''' के बोर्ड प्रशासन के पर्याप्त ईंधन के दावे की पोल खोल रहा है। एक तरफ कई पेट्रोल पंप सूखे पड़े हैं तो दूसरी तरफ जहां ईंधन मिल रहा है उन पंपों पर भारी भीड़ लग रही है।
जनपद के कई पेट्रोल पंपों पर दो दिन से डीजल-पेट्रोल नहीं पहुचा है। मंगलवार को कई पंप सूने पड़े थे। मशीन पर नो डीजल-पेट्रोल के बोर्ड लगे थे। पेट्रोल पंप परिसर को रस्सी से बैरिकेड किया गया था। लोग पंप देखकर डीजल-पेट्रोल की आस में रुकते लेकिन बैरिकेडिंग देखकर आगे बढ़ जा रहे थे।
विज्ञापन

नौतनवा प्रतिनिधि के अनुसार, नौतनवा के स्थानीय कस्बे में डीजल और पेट्रोल की किल्लत से हाहाकार मचा हुआ है। दो दिनों बाद मंगलवार की सुबह कस्बे में स्थित इंडियन पेट्रोल पंप पर तेल आने की सूचना मिलने पर भोर से ही लोगों की कतार गई। सैकड़ों की संख्या में लोग अपने-अपने वाहनों में तेल भराने को जद्दोजहद करते रहे। पंप से लेकर मुख्य मार्ग तक वाहनों की कतार लग जाने से पूरे नगर में जाम की स्थिति बनी रही वहीं हॉर्न के कारण ध्वनि प्रदूषण से भी कस्बा कराहता रहा।
क्षमता से अधिक भीड़ उमड़ने के कारण अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को कतारबद्ध खड़ा कराया। शाम तक पेट्रोल पंप पर लोग तेल भराने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते रहे। पंप स्वामी ने बताया कि ईंधन की आपूर्ति कम होने से पंप ड्राई हो जा रहे हैं। दो से तीन दिनों की गैप के बाद तेल आने पर पंप पर भीड़ उमड़ पड़ रही है। यदि मांग के सापेक्ष आपूर्ति मिलती रहती तो ऐसी स्थिति और तेल संकट उत्पन्न नहीं होता।
एक-दूसरे से ले रहे पेट्रोल डीजल की जानकारी

डीजल-पेट्रोल की किल्लत के कारण लोग परेशान हैं। लोग एक-दूसरे से पंप पर डीजल-पेट्रोल आने की जानकारी ले रहे हैं। लोग अपने जानने वालों को फोन कर डीजल-पेट्रोल की जानकारी ले रहे हैं। जिस पंप पर डीजल-पेट्रोल मिलने की जानकारी मिल रही है लोग वहीं पहुंच जा रहे हैं।
जिले के इन पंपों पर रही परेशान
सिंदुरिया, मिठौरा, चिउटहा स्थित भारत पेट्रोलियम, फरेंदा स्थित पंप बंद पड़े हैं। लोग पेट्रोल-डीजल के लिए भटक रहे हैं। वहीं परसामलिक क्षेत्र के सेखुआनी भारत पेट्रोलियम पंप व कोहरगड्डी किसान सेवा केंद्र इंडियन ऑयल व सोनौली कोतवाली क्षेत्र के नौडिहवा इंडियन ऑयल पंप पर तीन दिनों से डीजल-पेट्रोल नहीं पहुंचा है। इसके चलते लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

वर्जन
ईंधन की किल्लत से किसी को न जूझना पड़े इसका पूरा प्रयास किया जा रहा है। प्रति वाहन तेल आपूर्ति का मानक भी तय किया गया है। जितनी आवश्यकता हो लोग उतना ही तेल खरीदें, जमाखोरी से परहेज करें। जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा।
- नवीन प्रसाद, एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें