फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शादियों के सीजन में पेट्रोल-डीजल का संकट बढ़ा, भटक रहे लोग

विज्ञापन
फरेंदा पेट्रोप पंप पर तेल के इंतजार में खड़े लोग।
विज्ञापन
पेट्रोल लेने के लिए घंटों चक्कर लगा रहे ग्राहक, दुकान से अधिक दाम पर तेल खरीदने को लोग मजबूर
विज्ञापन


फरेंदा। गैस सिलिंडर की कमी से जूझ रहे उपभोक्ताओं को पेट्रोल व डीजल के संकट से भी जूझना पड़ रहा है। सहालग के सीजन में क्षेत्र के पेट्रोल पंप पूरी तरह से सूखे पड़े हैं। जिस पेट्रोल पंप पर डीजल मिल भी रहा है वहां ग्राहकों की भीड़ इतनी बढ़ जा रही है कि घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है।

फरेंदा क्षेत्र के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर दो दिनों से तेल नहीं आ रहा है। सहालग की वजह से लोगों की भागदौड़ भी बढ़ गई है। ऐसे में पेट्रोल व डीजल का न मिल पाना लोगों के मुसीबत बन गया है। रात में भी पंपों पर तेल मिलने की सूचना मिल रही है तो लोग पहुंच जा रहे हैं। पंपों पर भीड़ संभालने में संचालक व कर्मचारियों के पसीने छूट रहे हैं। फरेंदा क्षेत्र में दर्जनों पेट्रोल पंप में से अधिकांश ड्राई हो गए हैं। तपती गर्मी में लोगों की परेशानी और बढ़ जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
बाइक में पेट्रोल खत्म होने के कगार पर है, तेल लेने के लिए कई पंपों का चक्कर लगाया लेकिन कहीं तेल नहीं मिल रहा है। प्राइवेट दुकान से अधिक दाम देकर तेल भराया तब जाकर राहत मिली।
- हरिओम, फरेंदा
शादियों में कई जगह जाना है, कई पेट्रोल पंप पर पता किया लेकिन तेल नहीं मिल रहा है। गर्मी के मौसम में पेट्रोल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
-कृष्ण मोहन, भैया फरेंदा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें