फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गर्भवती महिलाओं के लिए जांच शिविर आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सदर पर सोमवार को प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच एवं परामर्श के लिए शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन




शिविर में कुल 30 गर्भवती ने भाग लिया। इन महिलाओं की विस्तृत जांच प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रोमा गुप्ता ने की। जांच के दौरान महिलाओं का वजन, रक्तचाप, हीमोग्लोबिन स्तर, यूरिन टेस्ट सहित अन्य आवश्यक पैरामीटर चेक किए गए। डॉ. रोमा गुप्ता ने प्रत्येक महिला को व्यक्तिगत रूप से परामर्श दिया। इसमें संतुलित आहार, आयरन-फोलिक एसिड की खुराक, टीकाकरण की समय-सारिणी, प्रसव पूर्व देखभाल और संभावित जटिलताओं से बचाव के उपाय शामिल रहा। शिविर के दौरान सीएचसी सदर के अधीक्षक डॉ. केपी सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर की व्यवस्थाओं, डॉक्टरों की उपस्थिति, दवाइयों की उपलब्धता और महिलाओं को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें