महराजगंज। कोल्हुई थाना क्षेत्र के बडिहारी गांव निवासी एक व्यक्ति का ट्रक धोखे से ले लिया गया। आरोपियों ने रकम भी पूरी नहीं दी। न्यायिक मजिस्ट्रेट फरेंदा ने मामले में छह आरोपियों पर केस दर्ज करने का आदेश दिया है।
कोल्हुई थाना क्षेत्र के बड़िहारी गांव के रामअजोरे ने न्यायालय में दाखिल वाद में बताया कि एक ट्रक कर्ज पर 2018 में खरीदा था। सौनौली कस्बे के गांधी नगर निवासी रंजीव वर्मा ने 14 लाख रुपये में ट्रक खरीदने का सौदा कराया। उसने अपने साथी भानू प्रताप मिश्रा के खाते से 10 हजार रुपये 11 अगस्त 2022 को भिजवाया।
इसके बाद 25 हजार रुपये भानू प्रताप मिश्रा के भाई श्याम मिश्रा के खाते से भिजवाकर 20 अगस्त 2022 को ट्रक लेकर चला गया। उसने कहा कि फाइनेंस कंपनी में गाड़ी दिखाकर पूरा पैसा दूंगा।
रंजीत वर्मा के सौदे के अनुसार, भानू मिश्रा और उनके भाई श्याम मिश्रा निवासी मोहनबसडिला मुकुंदपुर सलेमगढ़ बाजार थाना सलेमगढ़ बाजार जनपद-कुशीनगर चालक पप्पू जायसवाल के साथ ट्रक लेकर चले गए। बेटा आरोपियों की तलाश में बिहार के सास, मूसा जिला गोपालगंज, बिहार पहुंचा तो उसे भानू प्रताप मिश्रा दो तीन लोगों के साथ धमकी देने लगा। ट्रक को रंजीत वर्मा और उनके साथी मनमीत सरदार, भानू प्रताप मिश्रा व श्याम मिश्रा ने धोखे से ट्रक ले लिया।
अभिमन्यु यादव चालक निवासी मेंहदावल ने ट्रक कब्जे में लिया। कोल्हुई थानाध्यक्ष अरविंद सिंह के अनुसार, मामले में मनमीत सरदार निवासी जानकी नगर, फलमंड़ी, नौतनवा, रंजीत वर्मा निवासी गांधी नगर पंचायत सोनौली, भानू प्रताप मिश्रा, श्याम मिश्रा व पप्पू जायसवाल निवासी ग्राम मोहनबसडीला मुकुंदपुर सलेमगढ़ थाना सलेमगढ़ बाजार जनपद कुशीनगर, अभिमन्यु यादव निवासी थाना मेहदवाल जनपद संतकबीर पर केस दर्ज हुआ है।