फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तुर्की का मक्का सरहद पार कर रहे तस्कर

Sun, 04 May 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। तस्करों ने तुर्की के मक्के की तस्करी तेज कर दी है। बीते दो माह में कई बार इसकी बरामदी हो चुकी है। पगडंडी से तस्करी कर भारत लाया जा रहा है। सस्ता होने की वजह से लाभ अधिक होता है।
विज्ञापन

गोरखपुर, लखनऊ, कानपुर, दिल्ली तक इसे भेजा जा रहा है। बीते दिन तुर्की और ब्राजील का मक्का बरामद हुआ था। तस्कर इसे गोरखपुर मंडी में ले जा रहे थे। सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता से बॉर्डर पर बरामदगी हुई।
सूत्रों की माने तो भारतीय क्षेत्र में नेपाल से विदेशी मक्का की बड़े पैमाने पर तस्करी शुरू हुई है। विदेशी मक्का दिखने में बड़ा और काफी सस्ता है। नेपाल में 25 रुपये किलो में मिलने वाला विदेशी मक्का भारत में 60 रुपये प्रतिकिलो की दर से तस्कर बेच रहे हैं।
विज्ञापन

नेपाल से इसे भारत में लाकर पशु आहार, स्वीटकॉर्न, पापकॉर्न सहित एक दर्जन से अधिक फूड्स के समान बनाए जा रहे हैं। जबकि नेपाल के कारोबारी भारत से मक्का का आयात कर रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि तस्कर नेपाली ट्रैक्टर को माध्यम से सीमा क्षेत्र के लक्ष्मीनगर, झुलनीपुर, बागपर, ठूठीबारी आदि गांव में एकत्र कर भारतीय नंबर के छोटे वाहनों से इसे गोरखपुर, लखनऊ सहित महानगरों में पहुंचाया जा रहा है।
रोजाना 50 गाड़ी से अधिक मक्का की खेप नेपाल क्षेत्र से भारत आ रही है। तस्करी के कारण जहां भारतीय राजस्व को चूना लगाया जा रहा है। नेपाल और भारत में मक्का के दामों में दोगुने से अधिक का अंतर है। भारत में एक-एक बोरी कर पहुंचाई जाती है। धंधेबाज प्रति बोरी 35 रुपये किलो तक कमा रहे हैं। तस्कर विदेशी मक्का नेपाल में 20 से 25 रुपये प्रति किलो खरीदकर सरहद से सीमावर्ती गांव के गोदामों में डंप कर देते हैं।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि समय समय पर कार्रवाई की जाती है। सीमावर्ती क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें