फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अपराध नियंत्रण के प्रगति की समीक्षा की गई

विज्ञापन
विज्ञापन
रात्रि गश्त तेज करने के निर्देश
विज्ञापन

महराजगंज। पुलिस कार्यालय सभागार में अपराध नियंत्रण के प्रगति की समीक्षा की गई। जिसमें लंबित विवेचनाओं के निस्तारण में तेजी लाने, वांछित, पुरस्कार घोषित अपराधियों, वारंटिओं की गिरफ्तारी, शिकायत प्रार्थना पत्र के निस्तारण में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। वर्ष 2021 से पूर्व की लंबित विवेचना की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने कहा कि दो माह से अधिक समय से लंबित विवेचना के निस्तारण त्वरित करें। ऑपरेशन तलाश को प्रभावी ढंग से संचालित करें। आईजीआरएस तथा जनसुनवाई प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सड़क दुर्घटना वाले स्थानों को चिह्नित करें। नगर निकाय चुनाव को देखते हुए सुरक्षा के दृष्टिकोण से कार्रवाई शुरू कर दें। रात्रि गश्त तेज करने के साथ ही हर छोटी-बड़ी घटना की जानकारी होने पर त्वरित पहुंचे। उन्होंने सभी थानेदारों को दायित्व के प्रति सचेत रहने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें