फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बादलों की धुंध के बीच उमस ने किया बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
राहत के लिए देर रात तक टहलते दिखे नगरवासी
विज्ञापन

मौसम विभाग का अनुमान बारिश शुरू होने के आसार
महराजगंज। लगातार तीन दिन से उमस भरी गर्मी के प्रकोप से तराई वासी बुरी तरह परेशान हैं। शुरुआती दो दिन धूप की तपिश के कारण लोगों को बढ़े तापमान से जुझना पड़ा तो सोमवार बादल छाए रहने के बाद भी उमस भरी गर्मी महसूस की गई। अधिकतम तापमान 35 तो न्यूनतम 28 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
जुलाई के महीने के आखिरी सप्ताह में बेतहाशा गर्मी से लोग परेशान हैं। यह स्थिति तब की है जब सिर्फ दो दिन में सावन का महीना शुरू होने वाला है। शनिवार व रविवार की तरह सोमवार धूप की तल्ख़ी नहीं रही और पूरे दिन बादलों का डेरा जमा रहा, बावजूद हवा न चलने के कारण उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। घर के भीतर पंखे व कूलर राहत नहीं दे सके और लोग खुले आसमान में बैठकर राहत का जतन करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने निम्नदाब के कारण मानसून द्रोणी हो चुका है। आज से बारिश शुरू होने के आसार हैं। मंगलवार को भी दिन का पारा 35 से 36 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
-अतुल कुमार सिंह, प्रभारी, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें