फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: उमस भरी गर्मी ने किया बेहाल, कल से बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
विज्ञापन

महराजगंज। उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। शुक्रवार को तेज धूप से लोग बेहाल नजर आए। दो बजे के बाद धूप छांव का खेल चलता रहा। इससे उमस और बढ़ गई। उमस के बीच बिजली की आवाजाही ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने रविवार से बारिश की संभावना जताई है।

शुक्रवार की सुबह अच्छी धूप निकली थी। शाम करीब दो बजे के बाद आसमान में बादल छा गए। इससे लोगों को लगा कि बारिश होगी लेकिन बिना बरसे ही बादल चले गए। वहीं गर्मी के चलते बिजली की भी आंख मिचौली जारी है। इससे लोगों को और दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग दिन में इधर-उधर टहलकर किसी तरह से समय बीता रहे हैं। वहीं गर्मी के चलते अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या बढ़ गई है। रोजाना सर्दी, जुकाम और बुखार से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं। डॉक्टर दवा के साथ उन्हें सतर्कता बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रविवार से कई दिनों तक लगातार बारिश के आसार हैं। बारिश के बाद लोगों को गर्मी से मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें