सिसवा बाजार। नगर व क्षेत्र में संचालित निजी विद्यालयों में मनमानी शुल्क वृद्धि और किताब बदले जाने का विरोध करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
भाजपा एसटीएससी मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री धर्मनाथ खरवार ने कहा कि निजी विद्यालयों में हर वर्ष कक्षा एक से 12 तक की पुस्तकें बदल दी जा रही हैं। साथ ही मनमाने तरीके से शुल्क की वृद्धि भी जा रही है, जो अभिभावकों के साथ खुली लूट है।
ज्ञापन देते समय सभासद प्रतिनिधि राजन विश्वकर्मा, अमरेंद्र मल्ल, मदन राजभर, किशन, मनीष सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। खंड शिक्षा अधिकारी बंशीधर सिंह ने कहा कि ऐसे मामलों की जांच के लिए जनपद स्तरीय समितियां तो बनाई गईं हैं, पर कोई स्पष्ट निर्देश जारी नहीं किया गया है। संवाद